8th pay commission: 8वें वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगी सैलरी, बाजार पर कितना पड़ेगा असर, रिपोर्ट में आया सामने
8वां वेतन आयोग 2026 से लागू हो सकता है, सैलरी में 34% तक इजाफे का अनुमान. जानिए इससे मार्केट, इकोनॉमी और सेक्टर्स पर क्या पड़ेगा असर. UBS और एम्बिट ब्रोकरेज की रिपोर्ट में क्या कहा गया?
ADVERTISEMENT

तस्वीर: AI
ये कन्फर्म है कि आठवां वेतन आयोग बनेगा और एक जनवरी 2026 से नया सैलरी स्ट्रक्चर लागू होगा. बस कन्फर्म ये नहीं है कि ये सब होगा कब. ब्रोकरेज हाउस आम तौर पर कंपनियों की परफॉर्मेंस, अर्निंग, मार्केट इकोनॉमी के बारे में रिसर्च रिपोर्ट निकालती हैं. आठवें वेतन आयोग को लेकर इतना बज क्रिएट हो चुका है कि ब्रोकरेज हाउस पर ये बता रहे हैं कि कितना इंक्रीमेंट होगा, इंक्रीमेंट से देश के मार्केट पर क्या असर पड़ेगा.
