खेल रत्न मिलने के बाद मनु भाकर पर टूटा दुखों का पहाड़, हरियाणा में ब्रेजा गाड़ी हुई हादसे का शिकार और…

मनु भाकर के परिवार पर एक बड़ा हादसा हुआ है. उनकी नानी और मामा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Manu Bhaker: भारत की प्रसिद्ध शूटर मनु भाकर के परिवार पर एक बड़ा हादसा हुआ है. उनकी नानी और मामा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. यह दुखद घटना 19 जनवरी (रविवार) की सुबह करीब 9 बजे चरखी दादरी के महेंद्रगढ़ बाइपास रोड पर हुई. हादसे में मनु के मामा और नानी स्कूटी से सफर कर रहे थे, तभी ब्रेजा गाड़ी ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी.