पलवल में 'लुटेरी दुल्हन' का मामला, 3 बच्चों की मां ने युवक से शादी रचाने के बहाने पूरा किया अपना शर्मनाक मकसद!
पलवल के स्वामीका गांव में एक व्यक्ति से शादी का झांसा देकर 5 लाख रुपये की ठगी की गई. इस साज़िश में 8 लोगों पर केस दर्ज हुआ है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई.
ADVERTISEMENT

25 हजार में बना देते थे फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट. (Representational image)
हरियाणा के नूंह जिले में सामने आई 'लुटेरी दुल्हन' की कहानी अब पलवल तक पहुंच चुकी है. दरअसल पलवल जिले के स्वामीका गांव के रहने वाले 39 वर्षीय प्रवीन नाम के शख्स के साथ शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी की गई है. यह मामला अब पुलिस के पास पहुंच चुका है और जांच जारी है.