नीरज चोपड़ा ने हिमानी मोर से की लव मैरिज? 8 साल पहले शुरू हुआ था ये सिलसिला

शादी के बाद नीरज और हिमानी विदेश रवाना हो गए हैं. हिमानी अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं और वहां उन्हें 20 जनवरी से पहले पहुंचना था.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर- सोशल मीडिया (X)
google news

Who is himani mor: भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी की खबर ने सबको हैरान कर दिया. हिमाचल प्रदेश के शिमला में 14 से 17 जनवरी तक शादी की रस्में चलीं, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. बीती रात नीरज ने खुद अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, तब जाकर दुनिया को इस खबर का पता चला. अब हिमानी का परिवार मीडिया के सामने आकर अपनी खुशी साझा कर रहा है. सोनीपत के लड़सौली गांव में हिमानी के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.