MP Election 2023: भिंड में भाजपा प्रत्याशी के गनर ने की फायरिंग, जानें फिर क्या हुआ

भिंड में भाजपा प्रत्याशी राकेश शुक्ला के गनर ने फायरिंग कर दी है. राकेश शुक्ला के बचाव में गनर ने हवाई फायर किया है.

ADVERTISEMENT

MP Election 2023 Shivraj Kamal Nath Kailash Vijayvargiya public hands Crowds polls voting day MP Breaking mp News update
MP Election 2023 Shivraj Kamal Nath Kailash Vijayvargiya public hands Crowds polls voting day MP Breaking mp News update
Google CTA

MP Election Update: मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव की वोटिंग जारी है. इस बीच बड़ी खबर आ रही है कि भिंड में भाजपा प्रत्याशी राकेश शुक्ला के गनर ने फायरिंग कर दी है. राकेश शुक्ला के बचाव में गनर ने हवाई फायर किया है. मौके पर तनाव जैसे हालात बने हुए हैं.

Loading the player...

क्या है मामला?

दरअसल, मानहड़ गांव में पहुंचे बीजेपी प्रत्याशी राकेश शुक्ला पर हुआ पथराव की खबर सामने आई थी. बीजेपी प्रत्याशी राकेश शुक्ला घायल हो गए हैं. उनके पैर में चोट लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके बाद राकेश शुक्ला के बचाव में उनके गनर ने हवाई फायरिंग कर दी. दिमनी के बाद भिंड में गोलीबारी की यह दूसरी घटना सामने आई है.

गौरतलब है कि आज मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की वोटिंग जारी है. 230 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 27.79 प्रतिशत मतदान हो चुका है. इन 230 सीटों पर कुल 2,533 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. बता दें कि 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.

 

ये भी पढ़ें: MP Election LIVE: वोटिंग के बीच ग्वालियर-चंबल में बवाल जारी, 4 सीटों पर मंत्री, नेता प्रतिपक्ष समेत 11 उम्मीदवार नजरबंद