टीकमगढ़ कांग्रेस प्रत्याशी को किस बात का सता रहा डर? स्ट्रांग रूम के बाहर अभी से क्यों देने लगे पहरा?

Tikamgarh Loksabha Seat: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के 2 चरण पूर्ण हो चुके हैं. इन दो चरणों में 12 सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है, और प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला EVM में कैद हो चुका है.

ADVERTISEMENT

कांग्रेस प्रत्याशी पंकज अहिरवार
कांग्रेस प्रत्याशी पंकज अहिरवार
Google CTA

Tikamgarh Loksabha Seat: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के 2 चरण पूर्ण हो चुके हैं. इन दो चरणों में 12 सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है, और प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला EVM में कैद हो चुका है. लेकिन इन्हीं सब के बीच टीकमगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज अहिरवार और उनके समर्थकों द्वारा शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम की लगातार 24 निंगरानी की जा रही है. कांग्रेस प्रत्याशी की माने तो बीजेपी EVM के साथ छेड़छाड़ कर सकती है.