इंदौर: बेटमा के प्राइवेट स्कूल में खेलते-खेलते धड़ाम से गिरी 11 साल की बच्ची, हार्ट अटैक से मौत
बेटमा के एक प्राइवेट स्कूल में खेलते समय 11 साल की छात्रा नक्षिता पटेल की अचानक मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक सामने आई है.
ADVERTISEMENT

इंदौर के पास बेटमा के माचल गांव के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली छठी कक्षा की 11 साल की छात्रा की अचानक स्कूल परिसर में मौत हो गई. इस बारे में बताया जा रहा है कि बच्ची को खेलते वक्त दिल का दौरा (हार्ट अटैक) आया और उसकी मौत हो गई.