जांच एजेंसियों ने भोपाल, छिंदवाड़ा और हैदराबाद से पकड़े 16 संदेही, आतंकी संगठन से जुड़े होने का शक

mp crime news: केंद्रीय जांच एजेंसियों ने भोपाल एटीएस और तेलंगाना पुलिस की मदद से एक ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया, जिसमें आतंकी संगठन से जुड़े होने के संदेह में भोपाल, छिंदवाड़ा और हैदराबाद से 16 संदेहियों को पकड़ा गया है. जांच एजेंसियों के अनुसार ये सभी 16 संदेही प्रतिबंधित संगठन हिज्ब-उत- तहरीर से जुड़े थे, जो […]

ADVERTISEMENT

Bhopal News chhindwara news mp crime news mp news
Bhopal News chhindwara news mp crime news mp news
Google CTA

mp crime news: केंद्रीय जांच एजेंसियों ने भोपाल एटीएस और तेलंगाना पुलिस की मदद से एक ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया, जिसमें आतंकी संगठन से जुड़े होने के संदेह में भोपाल, छिंदवाड़ा और हैदराबाद से 16 संदेहियों को पकड़ा गया है. जांच एजेंसियों के अनुसार ये सभी 16 संदेही प्रतिबंधित संगठन हिज्ब-उत- तहरीर से जुड़े थे, जो दुनिया में खलीफा शासन और शरीयत कानून लागू करने के लिए काम कर रहा है और उसके लिए भारत में भी युवाओं को भड़काने और बरगलाने का काम इस संगठन द्वारा किया जा रहा था. पूर्व में यह संगठन तहरीक ए खिलाफत के नाम से सक्रिय था. इस संगठन को 16 देशों में प्रतिबंधित किया गया है.

केंद्रीय जांच एजेंसी, भोपाल एटीएस और तेलंगाना पुलिस ने एक साझा अभियान चलाया, जिसके तहत भोपाल से 10, छिंदवाड़ा से 1 और हैदराबाद से 5 युवकों को गिरफ्तार किया गया है. छानबीन के दौरान पुलिस को इनके पास से आपत्तिजनक सामग्री मिली है. इनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में तकनीकी उपकरण, जेहादी और देश विरोधी साहित्य, विस्फोटक बनाने का साहित्य और सामग्री भी पुलिस व केंद्रीय जांच एजेंसियों ने बरामद की है.

भोपाल एटीएस द्वारा जारी किए गए प्रेस रिलीज में बताया है कि ये लोग इस आतंकी संगठन से जुड़कर देश के लोगों को भड़काकर भारत में शरीयत कानून को लागू करने की दिशा में काम कर रहे थे. इनका मूल मकसद देश के युवाओं को देश के ही खिलाफ बरगलाना और भड़काना था. फिलहाल गिरफ्तार किए गए युवकों से पुलिस और जांच एजेंसी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं.

ये संदेही हुए हैं गिरफ्तार
भोपाल से यासिर खान, सैयद सामी रिजवी, शाहरूख, मिस्बाह, शाहिद, सैयद दानिश अली, मेहराज, खालिद हुसैन, वसीम खान, मोहम्मद आलम को गिरफ्तार किया गया है. वहीं छिंदवाड़ा से अब्दुल करीम नाम के युवक को पकड़ा गया है. वहीं हैदराबाद से मोहम्मद सलीम, अब्दुर रहमान, मोहम्मदल अब्बास अली, शेख जुनैद, मोहम्मद हमीद को गिरफ्तार किया गया है. इन सभी युवकों से फिलहाल पूछताछ जारी है.

ये भी पढ़ें- मुरैना हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, पैर में लगी गोली, पुलिस ने किया अरेस्ट