कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 'औकात में रहें नेता प्रतिपक्ष' तो उमंग सिंघार ने किया पलटवार, अडानी ग्रुप के साथ समझौते पर गरमाई राजनीति

MP Assembly controversy: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. अडानी ग्रुप के साथ बिजली खरीद समझौते को लेकर शुरू हुई बहस औकात टिप्पणी तक पहुंच गई. हंगामे के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सदन में माफी मांगकर स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन मामला अब भी सियासी चर्चा में बना हुआ है.

ADVERTISEMENT

Madhya Pradesh budget session clash
कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच जुबानी जंग
Google CTA

मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है और इसी दौरान एक विवाद खड़ा हो गया है. गुरुवार को सदन में उस वक्त गरमा-गर्मी का माहौल देखने को मिला जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच अडानी ग्रुप के साथ हुए समझौते पर बहस हो गई. इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने असंसदीय भाषा का उपयोग करते हुए सिंघार को औकात में रहने की बात कह दी. हालांकि मामले में सीएम मोहन यादव ने मोर्चा संभाला लेकिन सदन से बाहर निकलते हुए कैलाश विजयवर्गीय के तेवर में कोई बदलाव नहीं दिखा. वहीं इस मामले में सिंघार भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने एक पोस्ट के माध्यम से कहा है कि 'मैं अपनी औकात में हूं.' आइए विस्तार से जानते है मामले की पूरी कहानी.