इंदौर: दूषित पानी से हुई मौत पर इंडिया टुडे के पत्रकार ने कैलाश विजयवर्गीय से पूछा सवाला तो मिला ये जवाब

Kailash Vijayvargiya News: इंदौर में सीवेज मिला दूषित पानी पीने से 15 से ज्यादा मौतों ने सिस्टम की संवेदनहीनता उजागर कर दी है. त्रासदी पर सवाल पूछने पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का विवादित व्यवहार आक्रोश बढ़ाता है. मुआवजे, माफी और कार्रवाई के बीच जनता पूछ रही है, क्या साफ पानी मांगना भी अपराध है?

ADVERTISEMENT

Kailash Vijayvargiya controversy
Kailash Vijayvargiya controversy
Google CTA

Kailash Vijayvargiya controversy: इंदौर में सीवेज मिला दूषित पानी पीने से अब तक 15 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. सालों के इंतजार के बाद पैदा हुए मासूमों और बुढ़ापे के सहारों को इस 'जहरीले' सिस्टम ने निगल लिया. जब इस त्रासदी पर सरकार के कद्दावर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सवाल किया गया तो उनके विवादित शब्दों और चुप्पी ने जनता के घावों पर नमक छिड़कने का काम किया है.