Madhya Pradesh Lok Sabha Election Result: मध्य प्रदेश की 29 में से इतनी सीटों पर है बड़ी लड़ाई, जानिए किसका पलड़ा है भारी

MP Loksabha Election result: मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर मतगणना बस कुछ देर से शुरू होने जा रही है. आज होने वाली मतगणना से पहले कई सीटों पर टेंसन भरा माहौल है.

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश की 29 में से इतनी सीटों पर है बड़ी लड़ाई
मध्य प्रदेश की 29 में से इतनी सीटों पर है बड़ी लड़ाई
google news

MP Loksabha Election result: मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर मतगणना बस कुछ देर से शुरू होने जा रही है. आज होने वाली मतगणना से पहले कई सीटों पर टेंसन भरा माहौल है. ऐसा इसलिए क्योंकि एक तरफ एग्जिट पोल मध्य प्रदेश में बीजेपी को एकतरफ जीत दिखाते नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कई सीटों पर कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है. ऐसा माना जा रहा है कि कई सीटों पर बीजेपी को कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है. एक तरफ जहां बीजेपी 400 पार का दावा कर रही है तो वहीं इंडिया गठबंधन ने देशभर में 295 सीटें मिलने का दावा किया है. वहीं मध्य प्रदेश को लेकर भी गठबंधन का दावा चौंकाने वाला है.