'मैं सीता नहीं हूं...' महाकुंभ वाली हर्षा रिछारिया का बड़ा फैसला, छोड़ेंगी अध्यात्म का रास्ता और ग्लैमर वर्ल्ड में करेंगी वापसी

Harsha Richhariya: महाकुंभ में साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया ने लगातार विरोध और मानसिक दबाव से परेशान होकर ग्लैमर वर्ल्ड में लौटने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि वह धर्म नहीं छोड़ रहीं सिर्फ प्रचार से दूरी बना रही हैं. मौनी अमावस्या के बाद वह नई शुरुआत करेंगी.

ADVERTISEMENT

Harsha Richhariya
Harsha Richhariya
google news

Harsha Richhariya: महाकुंभ के दौरान अपनी साध्वी वाली छवि से सुर्खियां बटोरने वाली मॉडल हर्षा रिछारिया ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है. तिरस्कार, मानसिक दबाव और अपनों के विरोध से आहत होकर हर्षा ने अब सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार से दूरी बनाने का मन बना लिया है. उन्होंने कहा कि वह जल्द ही अपनी पुरानी दुनिया यानी 'ग्लैमर वर्ल्ड' में वापसी करने जा रही हैं.