इंदौर: दशहरे पर जलाया जाएगा सोनम रघुवंशी समेत 11 महिलाओं का पुतला, बताया 'मॉडर्न कलयुगी शूर्पणखा'
इंदौर में दशहरे पर इस बार रावण की जगह 11 मुखी शूर्पणखा का पुतला जलाया जाएगा, जो महिला अपराधियों का प्रतीक होगा. इस कार्यक्रम का आयोजन 'पौरुष' संस्था द्वारा महिला अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया जा रहा है.
ADVERTISEMENT

इंदौर में इस साल दशहरे पर कुछ ऐसा होने जा रहा है जिसे सुनकर आप चौंक उठेंगे. दरअसल इस बार इस शहर में पारंपरिक दशहरा के दिन दशानन रावण की जगह, महालक्ष्मी नगर मेला मैदान में 11 मुखी शूर्पणखा का पुतला दहन किया जाएगा.