कांग्रेस ने डेढ़ दशक बाद पाई सत्ता कैसे 15 महीने में गंवाई? जानें मध्य प्रदेश में ‘ऑपरेशन लोटस’ की कहानी

ऑपरेशन लोटस एपिसोड-1:  मध्य प्रदेश में यह चुनावी साल है और दोनों ही पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दीं हैं. राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. सीएम शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. भाजपा जहां विकास यात्रा निकाल कर अपनी उपलब्धियां गिना रही है. वहीं, […]

ADVERTISEMENT

Operation Lotus 2020, Kamalnath Government, MP Congress, MP BJP, Shivraj singh Chauhan, Jyotiraditya Scindia, MP Politics, MP Assembly Election 2018
Operation Lotus 2020, Kamalnath Government, MP Congress, MP BJP, Shivraj singh Chauhan, Jyotiraditya Scindia, MP Politics, MP Assembly Election 2018
Google CTA

ऑपरेशन लोटस एपिसोड-1: मध्य प्रदेश में यह चुनावी साल है और दोनों ही पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दीं हैं. राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. सीएम शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. भाजपा जहां विकास यात्रा निकाल कर अपनी उपलब्धियां गिना रही है. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी मोर्चा संभाल लिया है. उन्होंने ग्वालियर चंबल और महाकौशल पर फोकस बढ़ा दिया है. वह 4 दिन के अंदर दो रैलियां कर चुके हैं. उमरिया में हुई रैली में उन्होंने बड़ा बयान देकर सियासत गर्मा दी है, जिसमें उन्होंने 15 महीने में कुर्सी गंवाने के सवाल पर कहा- ‘मैं सीएम था और सौदा कर सकता था. यह सब अचानक नहीं हुआ, मुझे पता था कि इत्ता पैसा दिया जा रहा है, मैं कुर्सी के लिए सौदा नहीं करना चाहता था, MP की पहचान कुर्सी के लिए सौदे करने से नहीं करवा सकता था.”