पहले सरकार गिराने को लेकर बयानबाजी, अब हो गए एक ? दिग्विजय ने कमलनाथ के साथ तस्वीर साझा कर क्या कहा
कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच हाल की बयानबाजी के बाद अब मेलमिलाप की तस्वीर सामने आई है. दोनों नेताओं ने 50 साल की दोस्ती का हवाला देकर कांग्रेस में एकजुटता का संदेश दिया है.
ADVERTISEMENT

कमलनाथ और दिग्विजय सिंह
एमपी की राजनीति में एक बार फिर से हलचल मच गई है, हालांकि इस बार ये हलचल किसी जुबानी जंग से नहीं, बल्कि दो दिग्गज नेताओं की एक साथ तस्वीर से मची है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों नेता मुस्कुराते नजर आ रहे हैं.