शिवराज सिंह चौहान और दिग्विजय सिंह दोनों के सामने है ये बड़ी चुनौती, किस बात का दोनों पूर्व सीएम को सता रहा डर
शिवराज सिंह चौहान 18 साल तक और दिग्विजय सिंह 10 साल तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं. दोनों ही अपनी-अपनी पार्टी के कद्दावर लीडर है. दोनों दिग्गजों के लिए ये चुनाव भी करो या मरो का बन चुका है. लेकिन इसके साथ ही दोनों को एक डर समान रूप से सता रहा है.
ADVERTISEMENT

Shivraj Singh Chauhan, Digvijay Singh
Lok Sabha Election 2024: शिवराज सिंह चौहान 18 साल तक और दिग्विजय सिंह 10 साल तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं. दोनों ही अपनी-अपनी पार्टी के कद्दावर लीडर है. दोनों दिग्गजों के लिए ये चुनाव भी करो या मरो का बन चुका है. लेकिन इसके साथ ही दोनों को एक डर समान रूप से सता रहा है. वह डर है वोटिंग प्रतिशत कम होने का. क्योंकि यदि वोटिंग प्रतिशत कम रही तो इसका नुकसान दोनों ही नेताओं को अपनी-अपनी सीट पर होगा.