छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहांके ने दिया कमलनाथ को सबसे बड़ा झटका, कांग्रेस छोड़ ज्वॉइन की बीजेपी

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कमलनाथ और कांग्रेस की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. खासतौर पर छिंदवाड़ा में कमलनाथ के करीबी नेता एक के बाद एक कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Vikram Ahake joined BJP
Vikram Ahake joined BJP
Google CTA

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कमलनाथ और कांग्रेस की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. खासतौर पर छिंदवाड़ा में कमलनाथ के करीबी नेता एक के बाद एक कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम रहे हैं. पिछले करीब 10 दिनों में 100 से अधिक छिंदवाड़ा के कांग्रेसी नेता बीजेपी का दामन थाम चुके हैं, अब एक बार फिर कांग्रेस और खास तौर पर कमलनाथ को बड़ा झटका छिंदवाड़ा मेयर विक्रम अहांके ने दिया है.