इंदौर में भी बीजेपी को मिल सकता था निर्विरोध चुने जाने का मौका, लेकिन ऐन मौके पर ऐसे बचे कांग्रेस के अक्षय कुमार बम
ADVERTISEMENT
इंदौर में बीजेपी के हाथ में निर्विरोध चुने जाने का अवसर आया था लेकिन ऐन मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कुमार बम का नामांकन खारिज होने से बच गया.
Indore Lok Sabha Seat: इंदौर में बीजेपी के हाथ में निर्विरोध चुने जाने का अवसर आया था, लेकिन ऐन मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कुमार बम का नामांकन खारिज होने से बच गया. सूरत में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन पत्र खारिज हो गया था और शेष निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए थे और ऐसे में सूरत में बिना एक वोट डाले ही बीजेपी प्रत्याशी को विजयी घोषित कर दिया गया था. कुछ ऐसा ही इंदौर लोकसभा सीट पर भी होने वाला था लेकिन ऐन मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कुमार बम की किस्मत उनका साथ दे गई.