चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ी सफलता, 'सिंघम' IPS संजय पांडे ने थामा 'हाथ' का साथ

Sanjay Pandey: महाराष्ट्र में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव से पहले सरगर्मी भी तेज होती दिखाई दे रही है. मुबंई के सिंघम कहे जाने वाले आईपीएस संजय पांडे कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. इनके बारे में विस्तार से जानिए.

ADVERTISEMENT

Sanjay Pandey
Sanjay Pandey
google news

Sanjay Pandey: महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अफसर संजय पांडे का करियर विचित्रताओं से भरा रहा है. सिंघम भी कहे गए और करप्ट भी. पुलिस की टॉप पोजिशन पर भी बैठे और जेल भी गए. करीब 60 साल का उथल-पुथल से भरे करियर के बाद संजय पांडे ने नई पारी शुरू की है. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले ज्वाइन की है कांग्रेस.