सीपी राधाकृष्णन बने देश के नए उपराष्ट्रपति, शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे जगदीप धनखड़

सीपी राधाकृष्णन ने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली. उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव में बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया. राधाकृष्णन को 452 वोट मिले, जबकि रेड्डी को 300. शपथ समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी मौजूद थे.

ADVERTISEMENT

CP Radhakrishnan
CP Radhakrishnan
google news

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है. महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रहे राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया ब्लॉक' के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को बड़े अंतर से हराया है. इस जीत के साथ ही राधाकृष्णन ने देश के दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पद की जिम्मेदारी संभाल ली है.