कौन हैं बालेन शाह? जिसने 'केपी चोर, गद्दी छोड़' का नारा लगाकर हिला दी नेपाल की सत्ता!  

Who is Balen Shah: नेपाल इन दिनों ऐतिहासिक बदलाव के दौर से गुजर रहा है. सड़कों पर युवाओं की भीड़, भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया बैन के खिलाफ गूंजते नारे और सत्ता के गलियारों में हलचल—इस सबके केंद्र में है एक नाम, बालेन शाह.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Who is Balen Shah: नेपाल इन दिनों ऐतिहासिक बदलाव के दौर से गुजर रहा है. सड़कों पर युवाओं की भीड़, भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया बैन के खिलाफ गूंजते नारे और सत्ता के गलियारों में हलचल—इस सबके केंद्र में है एक नाम, बालेन शाह. काठमांडू के मेयर, पूर्व रैपर, और स्ट्रक्चरल इंजीनियर बालेन शाह आज नेपाल के युवाओं की आवाज बन चुके हैं. उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि जनता उन्हें अगले प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है. लेकिन क्या है बालेन शाह की कहानी और कैसे राहुल गांधी का नारा नेपाल की सड़कों पर गूंजा? आइए जानते हैं.