गुजरात में निकला BJP विधायक हार्दिक पटेल की गिरफ्तारी का वारंट, क्या है पूरा मामला?
हार्दिक पटेल पाटीदार आंदोलन के 10 साल पूरे होने पर 2018 के निकोल दंगा मामले में कोर्ट में हाजिर न होने पर गिरफ्तारी वारंट का सामना कर रहे हैं. बीजेपी विधायक होने के बावजूद, पुराने मुकदमों का भूत पीछा नहीं छोड़ रहा. जेल, राजद्रोह और राजनीतिक उथल-पुथल के बाद भी मुश्किलें बरकरार है.
ADVERTISEMENT

Hardik Patel
पिछले महीने अगस्त में हार्दिक पटेल के पाटीदार अनामत आंदोलन के 10 साल पूरे हुए हैं. हार्दिक ने गर्व से कहा था कि राष्ट्रीय नेता बनने की जरूरत ही नहीं है, वो तो 2015 में ही बन गया था. अब 10 साल पूरा होने से ही बड़ा झटका लगा है. जिस पाटीदार आंदोलन ने हार्दिक पटेल को हार्दिक पटेल बनाया वही Ghost बनकर पीछा नहीं छोड़ रहा है.
