Trump on India Russia China : भारत पर डोनाल्ड ट्रंप की फिर एक टिप्पणी, चीन के लिए कह दी बड़ी बात
Tariff War: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया गया है. ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर यह टिप्पणी की और भारत के भविष्य को लेकर शुभकामनाएं दीं.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
टैरिफ वार के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर एक और बड़ी टिप्पणी की है. ट्रंप ने ट्रूथ सोशल के जरिए कहा- 'ऐसा लगता है कि हमने भारत और रूस को सबसे गहरे और अंधकारमय चीन के हाथों खो दिया है.' ट्रंप ने आगे लिखा- "ईश्वर करे कि उनका भविष्य लंबा और समृद्ध हो! राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप."