देश के शिक्षकों पर बड़ी आफत...! सुप्रीम कोर्ट ने कहा- TET पास करें या रिजाइन करें या रिटायर हो जाएं

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि देशभर के सरकारी स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक पढ़ाने वाले सभी टीचर्स को अब टीईटी (Teacher Eligibility Test) पास करना होगा. जो टीचर्स टेस्ट पास नहीं करेंगे, उन्हें रिजाइन करना होगा या रिटायर होना पड़ेगा.

ADVERTISEMENT

supreme court teachers order, tet exam mandatory, government teachers news, teacher eligibility test, sc ruling on tet, सुप्रीम कोर्ट टीचर आदेश
तस्वीर: न्यूज तक.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

देश के सभी स्कूलों पर राइट टू एजुकेशन एक्ट लागू.

point

माइनॉरिटी स्कूल RTE एक्ट से बाहर.

point

सुप्रीम कोर्ट में माइनॉरिटी स्कूल का मामला लंबित.

5 सितंबर बस आने ही वाला है. टीचर्स के सम्मान में हर साल शिक्षक दिवस मनाया जाता है . इस जश्न से पहले देश के सरकारी टीचर्स पर गिरी है बड़ी आफत. देश के सरकारी स्कूलों में क्लास 1 से क्लास 8 के बच्चों को जो टीचर्स सालों से पढ़ा रहे हैं उन्हें अब नए सिरे से साबित करना होगा कि वो पढ़ाने के लायक हैं भी या नहीं.