GDB Survey: तमिलनाडु वालों का सिविक सेंस सबसे अच्छा, यूपी-MP पिछड़े; दिल्ली वाले भी बेहतर

India Today GDB Survey: इंडिया टुडे सर्वे भारत के 21 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में किया गया, जहां 9188 लोगों से ईमानदारी, सामाजिक जिम्मेदारी और नागरिक मानदंडों को लेकर सवाल किए गए. इसमें सार्वजनिक संपत्ति का सम्मान, संकट में दूसरों की मदद, भ्रष्टाचार के खिलाफ रुख और ट्रैफिक नियमों के पालन जैसे मुद्दों को कवर किया गया.

ADVERTISEMENT

सिविल सेंस के मामले में उत्तर भारतीय राज्यों की हालत खराब है.
सिविल सेंस के मामले में उत्तर भारतीय राज्यों की हालत खराब है.
google news

इंडिया टुडे सकल घरेलू व्यवहार सर्वे (GDB Survey) में यह सामने आया कि भारत में नागरिक जिम्मेदारी निभाने और सार्वजनिक जीवन में अनुशासन बनाए रखने के मामले में देश में तमिलनाडु को पहला दर्जा मिला है. इस सर्वे के नतीजे बताते हैं कि तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्य नागरिक आचरण में सबसे आगे हैं, जबकि पंजाब, गुजरात और असम सबसे निचले स्थानों पर रहे. मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश भी इस रैंकिंग में पिछड़े हुए हैं.