Gen-Z आंदोलन के बाद नेपाल का पावर सेंटर 'जंगी अड्डा' से राष्ट्रपति भवन क्यों शिफ्ट किया गया? सामने आई इनसाइड स्टोरी
नेपाल में सत्ता का पावर सेंटर जंगी अड्डा से शीतल निवास कैसे शिफ्ट हुआ? खूनी खेल, जेल ब्रेक और हिंसक झड़पों के बीच सेना ने हालात काबू किए और अंतरिम सरकार का रास्ता कैसे साफ हुआ. जानें पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

प्रतीकात्मक तस्वीर: AI
नेपाल में सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान दो दिनों तक चले खूनी खेल, हिंसक झड़पे, आगजनी, लूटपाट, जेल ब्रेक जैसी घटनाओं के बाद प्रधानमंत्री को सत्ता से बेदखल होना पड़ा. राष्ट्रपति को सुरक्षित आर्मी बैरेक में रखा गया. बड़े नेता और मंत्री इधर-उधर जान बचाते नजर आए. ऐसे में देश में बेलगाम होते हालात को संभालने के लिए नेपाली सेना ने कमान संभाली और 24 घंटे के भीतर कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने में कामयाबी मिली.
