Pakistani Railway Minister Threat to India: डरे पाकिस्तान की गीदड़भभकी, 130 परमाणु बम तैयार, पहलगाम हमला तो बस एक बहाना है !
Pakistani Railway Minster Hanif Abbasi India Nuclear Threat: पाकिस्तान में भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद उबाल आ गया है। रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने भारत को परमाणु हमले की धमकी दी है और कहा कि पाकिस्तान तैयार है.
ADVERTISEMENT

डरे पाकिस्तान की गीदड़भभकी
Pakistani Railway Minster Hanif Abbasi India Nuclear Threat: पहलगाम में हुए हमल के बाद इस भारत एक्शन मोड में आ गया है. भारत ने हमले के अगले ही जवाबी कार्रवाई करते हुए पांच कडे़ फैसले लिए जिससे की पाकिस्तान में हाय तौबा मचा हुआ. पूरा पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और बौखला के पागलपन शुरू कर चुका है. पाकिस्तान आलाकमान की तरफ से रोज कोई ना कोई नेता अपने बयान में गीदड़भभकी दे रहा हैं. जिससे ये साफतौर पर नजर आ रहा कि पाकिस्तान में काफी डर का माहौल है. अभी वहां के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने एक नया बयान दे दिया है. हनीफ ने अपने बयान से भारत को फिर एकबार गीदड़ भभकी दी है. रेल मंत्री ने रावलपिंडी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा है कि अगर भारत ने पाकिस्तान का पानी रोका तो इसका करारा जवाब दिया जाएगा.
