अगर युद्ध हुआ तो भारत के सामने कितने दिन टिक पाएगा पाकिस्तान... आंकड़ों ने खोली पूरी पोल
India Pakistan Force Data: 22 अप्रैल 2025 के आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि रद्द कर पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाया. पाकिस्तान ने 'एक्ट ऑफ वॉर' की धमकी दी, लेकिन उसकी आर्थिक बदहाली, सैन्य कमजोरी और आंतरिक संकट उसे भारत से युद्ध लड़ने में पूरी तरह अक्षम बनाते हैं.
ADVERTISEMENT

India Pakistan Force Data: 22 अप्रैल 2025 को भारत में हुए आतंकवादी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया. 28 निर्दोष नागरिकों की जान लेने वाली इस कायराना हरकत के पीछे एक बार फिर पाकिस्तान का नाम सामने आया. इसके जवाब में भारत सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए पांच बड़े फैसले लिए, जिनमें सबसे अहम था – "सिंधु जल संधि को रद्द करने का निर्णय". भारत के इस फैसले से बौखलाए पाकिस्तान ने अगली ही सुबह बयान जारी कर दिया कि "अगर भारत ने पानी रोका तो इसे 'Act of War' माना जाएगा."
