हिमंता से तंग मिया मुसलमान...ओवैसी के एक दांव ने उड़ाई सबकी नींद! असम में कांग्रेस-बीजेपी की बढ़ सकती है टेंशन

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के बीच सियासी जंग तेज हो गई है. विवाद एक एनिमेटेड वीडियो को लेकर शुरू हुआ, जिसमें कथित तौर पर मुसलमानों को निशाना बनाया गया था. ओवैसी ने सरमा के खिलाफ FIR दर्ज कराई है.

ADVERTISEMENT

Shesh Bharat
Shesh Bharat
Google CTA

असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद से मुसलमानों के हक की राजनीति करते हैं. बिहार चुनाव AIMIM को मिली जीत के बाद ओवैसी का राजनीतिक कद और ऊंचा हो गया है. देश में मुसलमानों के सबसे बड़े नेता बनकर उभरे हैं. हिमंता बिस्वा बीजेपी में हिंदुत्व की राजनीति करने वाले नेता हैं, जिनकी खुली नफरती लाइन है मिया मुसलमानों के खिलाफ. किसी न किसी दिन तो ओवैसी और हिमंता का टकराव होना ही था. वो दिन आ चुका है. देश की राजनीति में हिमंता के एनिमेटेड वीडियो ने ऐसी आग सुलगाई है, जिसकी तपिश हैदराबाद से लेकर दिल्ली और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची है.