जेआरडी टाटा के बाद रतन टाटा को भी मिलेगा भारत रत्न? जोर पकड़ने लगी मांग

Bharat Ratna for Ratan Tata: रतन टाटा के करीबी माने जाने वाले सुहैल सेठ ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी को टैग करते हुए लिखा कि रतन टाटा से अधिक भारत रत्न का हकदार और कोई नहीं है. इस अपील के बाद यह मांग फिर से सुर्खियों में आ गई है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Bharat Ratna For Ratan Tata: रतन टाटा के निधन के बाद उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है. महाराष्ट्र में शिंदे सरकार ने कैबिनेट में एक प्रस्ताव पारित किया है. इसमें केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है कि रतन टाटा को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए. अब यह फैसला मोदी सरकार को करना है कि रतन टाटा को यह सम्मान मिलेगा या नहीं.