ओडिशा में कांग्रेस के गोल्डन टाइम के कद्दावर नेता की हुई घर वापसी! कौन हैं गिरिधर गमांग?

गिरिधर गमांग1972 से 2004 के बीच 9 बार ओडिशा की कोरापुट लोकसभा सीट से सांसद का चुनाव जीते. 1977 की जनता लहर में भी गमांग अपनी सीट निकाल ले गए.

ADVERTISEMENT

Giridhar Gamang
Giridhar Gamang
Google CTA

Giridhar Gamang: गिरिधर गमांग ओडिशा के उस जमाने में सीएम थे जब प्रदेश का नाम उड़ीसा हुआ करता था. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे, लेकिन गमांग की सबसे ज्यादा चर्चा तब हुई जब उनके एक वोट से अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार गिर गई थी. किस्सा ये है कि 1999 में 13 महीने वाली वाजपेयी सरकार को बहुमत का संकट था. लोकसभा सांसद रहते हुए कांग्रेस ने गिरिधर गमांग को उड़ीसा का सीएम बनाया था. सीएम रहते हुए लोकसभा में गमांग ने वोट डाला था. विवाद तो बहुत हुआ लेकिन कुछ भी नियम के खिलाफ नहीं हुआ था. अटल बिहारी वाजपेयी के पक्ष में 269 वोट पड़े थे. खिलाफ में 270 वोट पड़े थे. एक्स्ट्रा एक वोट गमांग का माना गया था.