आज के मुख्य समाचार 22 अगस्त 2024 LIVE: राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के साथ फारूक और उमर से की मुलाकात
Today Breaking News in Hindi: देश में हो रही हर एक हलचल की पल-पल के ताजा अपडेट जानने के लिए जुड़े रहें न्यूज TAK के इस लाइव ब्लॉग के साथ.

Today's Latest Breaking News in Hindi LIVE Updates: चाहे आप राजनीति के दीवाने हों या खेल के शौकीन, अर्थव्यवस्था की बारीकियों को समझना चाहते हों या विज्ञान की दुनिया में ताजा रहना चाहते हों, न्यूज Tak का लाइव ब्लॉग आपके को हर तरह की खबर से रूबरू कराएगा. देश-दुनिया की बड़ी से बड़ी खबरों से लेकर आपके शहर की छोटी-छोटी घटनाओं तक, यहां आपको सब कुछ मिल जाएगा.
लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।
- 04:23 PM • 22 Aug 2024
अब्दुल्ला परिवार से राहुल गांधी ने फेसबुक पर ये लिखा
राहुल गांधी ने फेसबुक पर लिखा, 'आज, जम्मू कश्मीर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी के साथ जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला जी और उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला जी के साथ भेंट मुलाकात की. हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी राज्य का statehood छीन कर उसे केंद्र शासित बनाया गया हो - हमारा लक्ष्य है जम्मू कश्मीर का राज्यत्व वापस दिला कर, प्रदेशवासियों को उनका आत्मसम्मान और अधिकार वापस लौटना.'
- 04:22 PM • 22 Aug 2024
फारूक अब्दुल्ला के घर पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की. यह मुलाकात जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए संभावित चुनाव- पूर्व गठबंधन के लिए हुई मानी जा रही है. आपको बता दें कि पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात और बातचीत के बाद राहुल गांधी और खरगे गुपकार रोड पर स्थित फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला के आवास पर गए.
- 01:58 PM • 22 Aug 2024
उद्धव ठाकरे ने 24 अगस्त को किया महाराष्ट्र बंद का ऐलान
शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे का कहना है, "हमने बदलापुर में लड़कियों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया है. अगर लड़कियां स्कूल में सुरक्षित नहीं हैं तो 'मुलगी शिकली, प्रगति झाली' का क्या मतलब है? पिछले हफ्ते बंगाल में जो घटना हुई, उसे लेकर देशभर में प्रदर्शन हुए. हमने जो बंद बुलाया है, वह राजनीति से प्रेरित नहीं है. जैसे हम कोरोना से लड़ते हैं...हमें विकृत मानसिकता से लड़ना है.''
- 01:53 PM • 22 Aug 2024
अयोध्या: गैंगरेप के आरोपी के अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चला
Ayodhya News: अयोध्या में नाबालिग से गैंगरेप केस में एक्शन जारी, मामले के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है. सपा नेता ने तालाब की जमीन पर अवैध शॉपिंग कॉप्लेक्स बना दिया था. इस शॉपिंग कॉप्लेक्स को आज ढहाया गया है. शॉपिंग कॉप्लेक्स में बैंक होने की वजह से अभी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं हो पाई थी.

- 01:49 PM • 22 Aug 2024
पीएम मोदी का पोलैंड के प्रधानमंत्री ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वारसॉ में चांसलरी पहुंचे. पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने उनका स्वागत किया यहां प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक स्वागत किया जाएगा.
- 01:34 PM • 22 Aug 2024
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये कहा
राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "जम्मू-कश्मीर में हमें सभी को एक साथ मिलकर लड़ना चाहिए और हम विपक्ष को भी साथ लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं... आज वे (भाजपा) चिंतित हैं और इसीलिए आपने देखा होगा कि वे 2-3 विधेयक पारित करना चाहते थे, लेकिन विपक्ष के विरोध के कारण उन्होंने वापस ले लिया या उन्हें संयुक्त संसदीय समिति के पास भेज दिया। जब सभी ने वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक का कड़ा विरोध किया, तो इसे संयुक्त संसदीय समिति के पास भेज दिया गया... हम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देंगे..."
- 01:29 PM • 22 Aug 2024
त्रिपुरा CM जलभराव के बीच अपने ऑफिस पहुंचे
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा अगरतला में भीषण जलभराव के बीच अपने कार्यालय पहुंचे. देखें वीडियो:
- 01:26 PM • 22 Aug 2024
अल-कायदा मॉड्यूल का हुआ भंडाफोड़, जानें लेटेस्ट खबर
ताजा जानकारी मिली है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने झारखंड, राजस्थान और यूपी की पुलिस फोर्स के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन में अल-कायदा मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इस मॉड्यूल को रांची का डॉ. इश्तियाक रन कर रहा था. पुलिस के मुताबिक ये मॉड्यूल देश में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में था. मॉड्यूल के कई संदिग्ध आतंकियों को हथियार चलाने की टेनिंग भी दी गई थी. राजस्थान के भिवाड़ी से छह व्यक्तियों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है. जबकि झारखंड और यूपी से आठ संदिग्धों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है. विभिन्न स्थानों से हथियार, गोला-बारूद और दस्तावेज बरामद किया गया है.
- 01:24 PM • 22 Aug 2024
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए NDRF की टीम त्रिपुरा पहुंची
NDRF की टीम त्रिपुरा में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राहत सामग्री के साथ अगरतला पहुंची है.
- 01:23 PM • 22 Aug 2024
कोलकाता: आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की घटना BJP का प्रदर्शन
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की घटना पर राज्य भाजपा ने श्याम बाजार में विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा नेता रूपा गांगुली ने कहा, "...इसे लेकर पूरे देश में आंदोलन हो रहे हैं... पश्चिम बंगाल को सरकार को जवाब देना होगा कि वे डॉक्टरों की सुरक्षा की देखभाल करेंगे. आज CISF आरजी कर अस्पताल की निगरानी कर रही है... इस घटना में जो भी पुलिस अधिकारी पहले आए थे, उन्होंने FIR दर्ज करने में कितनी देरी की और देरी क्यों की?... लड़की के शव को श्मशान घाट तक ले गए और मां-बाप के पहुंचने से पहले बच्ची का दाह संस्कार कर दिया गया, ये कैसा न्याय है...आप कहते हैं कि लड़की ने आत्महत्या कर ली, यह क्यों कहा गया? इतने बड़े अस्पताल में इतना बड़ी घटना हुई और ऐसे कैसे हो सकता है किसी को कुछ पता नहीं चला। क्या मृतका को बेहोश किया गया?..."
- 01:21 PM • 22 Aug 2024
अमित शाह ने त्रिपुरा के सीएम से क्यों की बात?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, "त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा से बात की और राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया. केंद्र राहत और बचाव कार्यों में स्थानीय सरकार की सहायता के लिए नावों और हेलीकॉप्टरों के अलावा NDRF की टीमों को राज्य में भेज रहा है. आवश्यकता पड़ने पर केंद्र से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया. मोदी सरकार संकट की इस घड़ी में त्रिपुरा में हमारे बहनों और भाइयों के साथ मजबूती से खड़ी है."
- 01:19 PM • 22 Aug 2024
राहुल ने जम्मू कश्मीर में कोंग्रस नेताओं से ये कहा
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "अगर आत्मविश्वास से, निडरता के साथ किसी ने जम्मू-कश्मीर में काम किया है तो वो कांग्रेस का कार्यकर्ता है। मैं जानता हूं कि आप लोगों को क्या सहना पड़ता है... गठबंधन होगा लेकिन कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान बरकरार रखते हुए होगा... क्योंकि आपने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी की विचारधारा की रक्षा करने में और उसे आगे बढ़ाने में दिया है... देश की हालत आप जानते हैं... "
