राहुल गांधी के सियासी हमलों के बीच अदाणी ग्रुप ने तेलंगाना के लिए किया हजारों करोड़ का MoU
दावोस में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गौतम अदाणी से मुलाकात कीं. मीटिंग में अगले कुछ सालों में तेलंगाना में 12400 करोड़ रुपए के निवेश के लिए राज्य सरकार के साथ चार समझौतों पर सहमति बनी
ADVERTISEMENT

Revanth Reddy, Gautam Adani
Adani signs MoU with Telangana Govt: राहुल गांधी अक्सर दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमलावर रहते हैं. पिछले दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस छोड़ शिंदे गुट वाली शिवसेना जॉइन करने के बाद कहा था कि कांग्रेस कारोबारी घरानों को निशाना बना रही है. तब शायद उनके दिमाग में गौतम अदाणी पर किए जाने वाले सियासी हमलों की ही बात हो. पर इन सबके बीच कांग्रेस के नेतृत्व वाली तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार ने अदाणी समूह से हजारों करोड़ के निवेश के करार किए हैं, जिसकी खूब चर्चा हो रही है.