Kargil Vijay Diwas 2024: PM मोदी ने कारगिल में देश के सूरमाओं को श्रद्धांजलि दे अग्निवीर स्कीम पर विपक्ष को लिया आड़े हाथ
Kargil Vijay Diwas 2024: पीएम मोदी ने आगे कहा, कुछ लोग ये भ्रम भी फैला रहे हैं कि सरकार पेंशन के पैसे बचाने के लिए ये योजना लेकर आई. मैं ऐसे लोगों से पूछना चाहता हूं कि, आज की भर्तियों के लिए पेंशन का प्रश्न तो 30 साल बाद उठेगा. सरकार आज क्यों उसके लिए फैसला लेती?
ADVERTISEMENT

PM Modi at Kargil War Memorial in Dras
Kargil Vijay Diwas 2024: आज 25वां कारगिल विजय दिवस है. पूरा देश कारगिल में हुए जवानों की शहादत और उनकी वीर गाथाओं को याद कर रहा है. पीएम मोदी भी इस मौके पर द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने 1999 में हुए कारगिल में भारत-पाकिस्तान की जंग में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर जवानों को याद किया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, कारगिल में हमने सिर्फ युद्ध नहीं जीता था बल्कि सत्य, संयम और सामर्थ का अद्भुत परिचय दिया था. उन्होंने कहा कि भारत शांति के लिए प्रयास कर रहा था लेकिन पाकिस्तान ने अपना अविश्वासी चेहरा दिखाया था. पाकिस्तान ने अतीत में जितने भी दुष्प्रयास किए. उसे मुंह की खानी पड़ी लेकिन पाकिस्तान ने अपने इतिहास से कुछ नहीं सीखा है.'