'CM बदलने की चर्चा गलत...', UP बीजेपी में खींचतान के बीच पार्टी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कही बड़ी बात
लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद सीएम लगातार समीक्षा बैठक कर रहे हैं. मंडल के सभी विधायकों, सांसदों और मंत्रियों को बुलाया जा रहा है. वाराणसी को छोड़ कर सभी मंडलों की बैठक हो चुकी है. यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज की समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचे. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मुरादाबाद मंडल की बैठक से दूर रहे.
ADVERTISEMENT

Clash in UP BJP: पिछले कई दिनों से बीजेपी की यूपी यूनिट के चर्चे देश भर में हैं. ऐसे में पार्टी की आंतरिक राजनीति पर उठापटक के बीच यूपी बीजेपी चीफ भूपेंद्र चौधरी का बयान आया है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक दल है, सब को अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से रखने का अधिकार है. हम अनुशासन से आगे बढ़ रहे है. नतीजे हमारे उम्मीद के हिसाब से नहीं आए. हम खामियों पर काम कर रहे हैं. इसके साथ ही भूपेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री पद के बारे में बात करते हुए कहा, 'सीएम बदलने की चर्चा गलत है.'