सत्येन्द्र जैन, मनीष सिसौदिया और संजय सिंह के बाद तिहाड़ जेल भेजे गए अरविंद केजरीवाल, कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

सबसे पहले दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन गिरफ्तार हुए थे फिर मनीष सिसौदिया फिर संजय सिंह और अब सीएम अरविन्द केजरीवाल कथित घोटाले में गिरफ्तार हो चुके हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अब उन्हें तिहाड़ जेल में रखा जाएगा. केंद्रीय जांच एजेंसी इंफोर्समेंट डायरेक्ट्रेट (ED) ने सीएम की रिमांड नहीं मांगी जिसके बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वैसे कोर्ट में पेशी के लिए जाते वक्त सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी पर कहा कि, 'पीएम जो कर रहे हैं, ठीक नहीं हैं.'