गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल ने कहा, 'मेरा जीवन देश के लिए समर्पित' चाहे जेल के अंदर रहूं या बाहर 

दिल्ली की 'नई शराब नीति' नवंबर 2021 में लागू हुई थी. यह नीति लागू होने के बाद से ही विवादों में रही. बाद में दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव ने एलजी वीके सक्सेना को रिपोर्ट सौंपी, जिसमें शराब नीति में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Arvind Kejriwal News: गिरफ्तार होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में पेशी के दौरान पहली प्रतिक्रिया दी है. कोर्ट परिसर से बाहर निकलते वक्त केजरीवाल ने कहा कि, 'मेरा जीवन देश के लिए समर्पित है, चाहे जेल के अंदर रहूं या बाहर.' आपको बता दें कि बीते दिन इंफोर्समेंट डायरेक्ट्रेट (ED) ने करीब दो घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली सीएम केजरीवाल को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया था.