बिहार में वोट बंदी पर गहराया संकट, क्या है चुनाव आयोग के दावे और जमीनी हकीकत?
राहुल गांधी ने इस आंदोलन के दौरान महाराष्ट्र में कथित "वोट चोरी" का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर बिहार में भी वोट चोरी करने की साजिश रच रही है.
ADVERTISEMENT

bihar
बिहार में हाल ही में हुए "वोट बंदी" के विरोध में जनता सड़कों पर उतर आई है, जिसने पूरे राज्य में जन आंदोलन का रूप ले लिया है. सुबह 6 बजे से ही सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने हाईवे और रेल पटरियों को जाम कर दिया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ. यह विरोध प्रदर्शन अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिका है कि क्या वह बिहार में कथित वोट बंदी के खिलाफ कोई राहत देगा.