C Voter Survey: बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन से किस पार्टी को फायदा होगा? सी-वोटर के ताजा सर्वे में पता चला

बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) प्रक्रिया से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. विपक्ष को डर है कि इससे उनके गरीब और अल्पसंख्यक वोटरों के नाम कट सकते हैं, जिससे सत्ताधारी NDA को फायदा होगा, जबकि जनता भी इस जटिल प्रक्रिया से परेशान है.

ADVERTISEMENT

C Voter Survey
C Voter Survey
Google CTA

C Voter Survey: बिहार में चल रही वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को जहां चुनाव आयोग एक रूटीन काम बता रहा है, वहीं विपक्ष इसे सत्ताधारी गठबंधन, NDA, की 'रणनीतिक चाल' करार दे रहा है. जनता के बीच भी इस मुद्दे को लेकर असमंजस और चिंता है कि आखिर इस कवायद का फायदा किसे मिलेगा और नुकसान किसे होगा?