बीजेपी ने 195 कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी की, देखिए किस सीट से कौन नेता उतरा मैदान में

अभिषेक

ADVERTISEMENT

BJP may reportedly name a decent chunk of candidates in its first list to put pressure on the Congress-led INDIA bloc
BJP may reportedly name a decent chunk of candidates in its first list to put pressure on the Congress-led INDIA bloc
social share
google news

BJP First List: भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट आज जारी कर दी है. इस लिस्ट में पीएम मोदी समेत 34 केंद्रीय  मंत्रियों के भी नाम शामिल हैं. बीजेपी मुख्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने प्रेस कॉन्फ्रेंस संबोधित करते हुए लिस्ट की घोषणा की. उन्होंने बताया कि, पीएम मोदी की अध्यक्षता में 29 फरवरी को हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति(CEC) की बैठक में 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए थे, जिसकी घोषणा आज हम कर रहे हैं. विनोद तावड़े ने बताया कि, पीएम मोदी एक बार फिर से लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश के वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे. 

बीजेपी की पहली सूची में उत्तर प्रदेश की 51 सीटों, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम की 11, झारखंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की पांच, जम्मू-कश्मीर की दो, उत्तराखंड की तीन, अरुणाचल की दो, गोवा की एक, त्रिपुरा की एक, अंडमान की एक, दमन और दीव की एक सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. वही इस लिस्ट में 28 महिलाएं, 27 अनुसूचित जाति(SC), 18 अनुसूचित जनजाति(ST), 57 ओबीसी और 47 युवा नेता शामिल हैं. 

राज्यवार ये है बीजेपी की लिस्ट 

दिल्ली की 5 सीटों पर बीजेपी ने इन्हें बनाया उम्मीदवार

चांदनी चौक- प्रवीण खंडेलवाल
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली- मनोज तिवारी
नई दिल्ली- बांसुरी स्वराज
पश्चिमी दिल्ली- कमलजीत सेहरावत
दक्षिण दिल्ली- रामवीर सिंह बिधूड़ी

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें...

राजस्थान की 15 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार 

बीकानेर- अर्जुन राम मेघवाल
चुरू- देवेंद्र झाझड़िया
सीकर- सुमेधानंद सरस्वती
अलवर- भूपेंद्र यादव 
नागौर- ज्योति मिर्धा
पाली- पीपी चौधरी 
जोधपुर- गजेंद्र सिंह शेखावत
बाड़मेर- कैलाश चौधरी
जालोर- लुंबाराम चौधरी
उदयपुर- मन्नालाल रावत
बांसवाड़ा- महेंद्रजीत सिंह मालवीय
चित्तौड़गढ़- सीपी जोशी
कोटा- ओम बिरला
झालावाड़- दुष्यंत सिंह
भरतपुर- रामस्वरूप कोली

उत्तर प्रदेश के 51 सीटों के उम्मीदवार 

कैराना- प्रदीप कुमाप
मुजफ्फरनगर- संजीव बालियान
नगिना- ओम कुमार
रामपुर- घनश्याम लोघी
संभल- परमेश्वर लाल सैनी
अमरोहा- कंवर सिंह तंवर
नोएडा- महेश शर्मा
बुलंदशहर- भोला सिंह
मथुरा- हेमा मालिनी
आगरा- सत्यपाल सिंह बघेल
फतेहपुर सिकरी- राजकुमार चाहल
एटा- राजवीर सिंह 
आंवला- धर्मेंद्र कश्यप
शहाजहांपुर - अरुण कुनार सागर
लखीमपुरखीरी- अजय मिश्रा टेनी
सीतापुर- राजेश वर्मा
हरदोई- जय प्रकाश रावत
मोहन लाल गंज- कौशल किशोर
लखनऊ- राजनाथ सिंह
अमेठी- स्मृति इरानी
इटावा- राम शंकर कठेरिया
कन्नौज- सुब्रत पाठक
अकबरपुर- देवेंद्र सिंह भोवे
सीतापुर- राजेश सिंह
हरदोई- जयप्रकाश रावत
मिश्रिख- अशोक कुमार रावत
उन्नाव- साक्षी महाराज
अंबेडकर नगर- रितेश पांडेय
गोंडा- कीर्तवर्धन सिंह
डुमरियागंज- जगदंबिका पाल
संतकबीर नगर- प्रवीण कुमार निषाद
गोरखपुर- रविकिशन शुक्ला
लालगंज- नीलम सोनकर
आजमगढ़- दिनेश लाल यादव
जौनपुर- कृपा शंकर सिंह
फैजाबाद - लल्लू सिंह
कुशीनगर- विजय कुमार दुबे 
हमीरपुर- पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल
जालौन- भानू प्रताप सिंह वर्मा
झांसी- अनुराग शर्मा 
बांद- आरके सिंह पटेल
बाराबंकी- साध्वी निरंजना ज्योति 
महराजगंज-  पकंज चौधरी 
गोंडा- कीर्तिवर्धन उर्फ राजा भैया
बासगांव- कमलेश पासवान 
बस्ती- हरीश द्विवेदी 
संत कबीर नगर- प्रवीण कुमार निषाद 
चंदौली- महेन्द्र नाथ पांडे 
श्रावस्ती- साकेत मिश्रा 
फतेहपुर सीकरी- राजकुमार चौहान 
सलेमपुर- रवींद्र कुशवाहा

ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर बीजेपी ने घोषित किए अपने प्रत्याशी

रायपुर- बृजमोहन अग्रवाल
राजनांदगांव- संतोष पांडेय 
दुर्ग- विजय बघेल 
सरगुजा- चिंतामणि महाराज 
कोरबा- सरोज पांडे 
बिलासपुर- तोखन साहू 
महासमुंद- रूप कुमारी चौधरी 
रायगढ़- राधेश्याम राठिया
बस्तर- महेश कश्यप
कांकेर- भोजराज नाग
जांजगीर- कमलेश जांगड़े

ADVERTISEMENT

 मध्य प्रदेश में इन्हें मिला है टिकट 

- मुरैना से शिवमंगल सिंह तोमर
- भिंड से संध्या राय
- ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाहा
-गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया
-सागर से लता वानखेड़े
- टीकमगढ़ से वीरेंद्र खटीक
- दमोह से राहुल लोधी
- खजुराहो वीडी शर्मा
- सतना से गणेश सिंह
- रीवा से जर्नादन मिश्र
- सीधी से राजेश मिश्रा
- जबलपुर से आशीष दुबे
- मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते
- हाेशंगाबाद से दर्शन सिंह चौधरी
- विदिशा सीट से शिवराज सिंह चौहान
- भोपाल से आलोक शर्मा
- देवास से महेंद्र सिंह सोलंकी
- मंदसौर सुधीर गुप्ता
- रतलाम से अनीता नागर
- खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल
- बैतूल से दुर्गादास उइके
- नर्मदापुरम से दर्शन सिंह चौधरी
- शहडोल से हिमाद्री सिंह
- राजगढ़ से रोडमल नागर

मध्य प्रदेश की अब पांच सीटों पर नामों का ऐलान रह गया है जिसमे इंदौर, छिंदवाड़ा जैसे हाई प्रोफाइल लोकसभा सीटें शामिल हैं.

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT