कर्नाटक MUDA 'घोटाले' में CM सिद्धारमैया की पत्नी और बहनोई के खिलाफ शिकायत दर्ज, जानिए पूरा मामला

सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा ने आरोप लगाया है कि मैसूरु जिला कलेक्टर, अन्य सरकारी अधिकारी, सिद्धारमैया की पत्नी और MUDA अधिकारी भूमि आवंटन घोटाले में शामिल हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Karnataka: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती पर एक सामाजिक कार्यकर्ता ने कथित मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) घोटाले के संबंध में शिकायत दर्ज कराई है. पार्वती के अलावा उनके भाई मल्लिकार्जुन और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की गई है. उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले सामाजिक कार्यकर्ता का नाम स्नेहमयी कृष्णा है. कृष्णा ने आरोप लगाया है कि मैसूरु जिला कलेक्टर, अन्य सरकारी अधिकारी, सिद्धारमैया की पत्नी और MUDA अधिकारी भूमि आवंटन घोटाले में शामिल हैं.