राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में हार गई कांग्रेस लेकिन पोस्टल वोट के आंकड़े चौंकाऊ हैं
Assembly election 2023 postal vote trends: MP, राजस्थान, छत्तीसगढ़ से आए पोस्टल बैलेट के ये आंकड़े साझा चौंकाऊ हैं.
ADVERTISEMENT

Assembly election 2023 postal vote trends: पिछले महीने यानी 3 दिसंबर को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस को चौंकाने वाले रहे. कांग्रेस को राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हार का सामना करना पड़ा. राजस्थान और छत्तीसगढ़ में उसकी सरकार थी, जबकि चुनाव पूर्व हुए कुई सर्वे मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जीत का अनुमान जता रहे थे. इसके बावजूद कांग्रेस तीनों राज्य हार गई. इस हार के बाद खासकर मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर सवाल उठाए. हाल में ही कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांग की है कि EVM का मामला संदिग्ध है, तो वीवीपैट की पूरी गिनती होनी चाहिए. इस बीच सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटी (CSDS) के प्रोफेसर संजय कुमार ने इन राज्यों में पोस्टल बैलेट और EVM में पड़े वोटों के बीच फर्क के ऐसे आंकड़े साझा किए हैं, जो चौंकाऊ हैं.