शांतिनिकेतन के विश्वभारती विश्वविद्यालय में मोदी नाम की पट्टी का विवाद क्या है?

रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित शांतिनिकेत के विश्वभारती विश्वविद्यालय में लगे स्मारक को लेकर विवाद छिड़ गया है. स्मारक में पीएम मोदी और कुलपति विद्युत चक्रवर्ती के नाम की पट्टी लगाई गई है. पीएम मोदी इस विश्वविद्यालय के चांसलर (आचार्य) भी हैं.

ADVERTISEMENT

स्मारक पर कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर का नाम ने होने पर विवाद, पीएम मोदी और वाइस चांसलर का नाम है स्मारक पर
स्मारक पर कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर का नाम ने होने पर विवाद, पीएम मोदी और वाइस चांसलर का नाम है स्मारक पर
google news

शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगालः रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित शांतिनिकेत के विश्वभारती विश्वविद्यालय में लगे स्मारक को लेकर विवाद छिड़ गया है. स्मारक में पीएम मोदी और कुलपति विद्युत चक्रवर्ती के नाम की पट्टी लगाई गई है. पीएम मोदी इस विश्वविद्यालय के चांसलर (आचार्य) भी हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस रविंद्रनाथ टैगोर का अपमान बताया है. उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने इसे राजनीति मुद्दा बना दिया है. उसके कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं. आइए इस पूरे विवाद को समझते हैं.