SBI ने सौंप दिया इलेक्ट्रोल बॉन्ड का अधूरा डाटा! सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाकर अब कही ये बात

सुप्रीम कोर्ट ने SBI ने चुनावी बॉन्ड का जो डेटा इलेक्शन कमिशन को सौंपा है उसे अधूरा बताया है. दरअसल SBI ने चुनाव आयोग को बॉन्ड को खरीदने और भुनाने वालों का डेटा दिया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Electoral Bond: इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने इलेक्टोरल बॉन्ड्स का डाटा बीते दिन चुनाव आयोग को सौंप दिया. फिर चुनाव आयोग ने SBI से मिले इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी जानकारी को अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया. चुनाव आयोग की ओर से अपनी वेबसाइट पर जो डाटा शेयर किया गया है, उसमें 12 अप्रैल 2019 के बाद से 1,000 रुपये से 1 करोड़ रुपये कीमत के चुनावी बॉन्ड (ये बॉन्ड अब समाप्त हो चुके हैं) की खरीद संबंधी जानकारी दी गई है. इसमें उन कंपनियों और व्यक्तियों का ब्योरा दिया गया है, जिन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदे थे. साथ ही उन पार्टियों का भी विवरण है, जिन्हें ये चुनावी चंदा दिया गया था.