हरियाणा में हुड्डा की निकली लॉटरी, कांग्रेस की इस स्कीम में घिरे सैलजा-सुरजेवाला, समझिए 

Haryana Congress: हरियाणा में सब पॉजिटिव होने के बाद भी कांग्रेस का सबसे बड़ा चैलेंज ये है कि भूपिंदर सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला के गुटों की लड़ाई कैसे रोकें.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Haryana Congress: 10 साल से हरियाणा में कांग्रेस की स्थिति कोई बहुत अच्छी थी नहीं. पता नहीं ये कार्यकर्ताओं की मेहनत थी या किस्मत का खेल, 2024 के लोकसभा चुनाव से कांग्रेस ने अचानक जोरदार वापसी कर ली. कांग्रेस ने बीजेपी से छीनकर 5 सीटें जीत ली. तब से ये माना जा रहा है कि कांग्रेस सरकार बना सकती है. कांग्रेस का सबसे बड़ा एडवांटेज प्वॉइंट ये है कि 10 साल से बीजेपी सरकार चला रही है. एंटी इन्कम्बेंसी का जो फायदा लोकसभा में हुआ वही विधानसभा में भी होने की उम्मीद है.