फिलिस्तीन पर इजरायल के कब्जे को खत्म करने के संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव से भारत ने किया किनारा, समझिए क्यों?

Palestinian-Israel: इजरायल के खिलाफ पेश हुए इस प्रस्ताव पर कई देशों ने मतदान से दूरी बनाई. मतदान से दूर रहने वालों में भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, इटली, नेपाल, यूक्रेन और यूनाइटेड किंगडम जैसे प्रमुख देश शामिल थे.

ADVERTISEMENT

modi and netanyahu
पीएम मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
Google CTA

Palestinian-Israel: संयुक्त राष्ट्र महासभा(UNGA) में बीते दिन एक महत्वपूर्ण मामले पर वोटिंग हुई. यह मामला था फिलिस्तीनी क्षेत्रों पर इजरायल के अवैध कब्जे का. प्रस्ताव ये था कि, इजरायल 12 महीनों में फिलिस्तीनी क्षेत्रों पर गैरकानूनी कब्जे को समाप्त कर दे. इसी को लेकर UNGA में एक प्रस्ताव रखा गया और वोटिंग हुई. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, 193 सदस्यीय UNGA में इस प्रस्ताव के पक्ष में 124 वोट पड़े, विपक्ष में 14 वोट पड़े और 43 वोट(देश) अनुपस्थित रहे. दिलचस्प बात तो ये है कि, भारत भी अनुपस्थित रहने वाले देशों में से एक रहा. आइए आपको बताते हैं भारत ने आखिर ऐसए क्यों किया और क्या है ये पूरा मामला?