खराब सिग्नल, तेज रफ्तार, फिर दो ट्रेनों की टक्कर... 10 पॉइंट में समझिए रंगापानी रेल हादसे की क्या थी वजह
Kanchanjunga Express Accident: मालगाड़ी को TA-912 मेमो दिया गया था यानी चालक को प्रत्येक खराब सिग्नल पर ट्रेन को एक मिनट के लिए रोकना था और 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ना था.
ADVERTISEMENT

Kanchanjunga Express Accident: पश्चिम बंगाल में सोमवार यानी बीते दिन एक बड़ा रेल हादसा हो गया. त्रिपुरा के अगरतला से सियालदाह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस को बीते दिन एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी. ये घटना सोमवार सुबह 8.55 बजे हुई. इस हादसे में मालगाड़ी के लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और कंचनजंगा एक्सप्रेस के गार्ड सहित नौ लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं जिनका इलाज चल रहा है. इस दुर्घटना के पीछे की वजह लोको पायलट की चूक और खराब सिग्नल को जिम्मेदार बताया जा रहा है. आइए हम आपको बताते हैं कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन हादसे से जुड़े दस बड़े अपडेट्स-