कर्नाटक बीजेपी में अब ईश्वरप्पा का तांडव, उधर डीके ने कर दी भविष्यवाणी कि अब 20 सीटें पक्की
दक्षिण के एकमात्र किले कर्नाटक में भी बीजेपी यही तरकीब भिड़ाई. 2019 में 28 में से 25 सीटें जिताने वाले 10 सांसदों के टिकट काटे गए हैं.
ADVERTISEMENT

Karnataka news: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अभी तक 402 उम्मीदवार घोषित किए है. लिस्ट निकलती रही तो बीजेपी के मौजूदा सांसदों की जमीन भी खिसकती रही. बिना किसी शोरगुल के बीजेपी ने 2019 में जीतने वाले 290 सांसदों में से करीब 100 के टिकट काट दिए. चुनावों में इसे एंटी इंकमबेंसी यानी जनता की नाराजगी से बचने की तरकीब मानी जाती है. दक्षिण के एकमात्र किले कर्नाटक में भी बीजेपी यही तरकीब भिड़ाई. 2019 में 28 में से 25 सीटें जिताने वाले 10 सांसदों के टिकट काटे गए हैं. न तलवार चली, न खंजर लेकिन कर्नाटक बीजेपी के बड़े-बड़े नेता नप गए. पूर्व सीएम सदानंद गौड़ा, पूर्व कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष नलिन कुमार कटील, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि जैसे दिग्गज भी अपने लिए टिकट नहीं मांग पाए. जिनके टिकट कट रहे हैं वो तो या तो पार्टी हाईकमान के आदेश के आगे नतमस्तक हो गया या चुनावी राजनीति से ही संन्यास ले लिया. पर कर्नाटक बीजेपी के धाकड़ नेता के. ईश्वरप्पा दोनों ही कैटेगरी में फिट होने के लिए तैयार नहीं हुए.