इलेक्शन कमिशन कल करेगा चुनाव की तारीखों का ऐलान, मई के अंत तक नतीजे आने के अनुमान 

इलेक्शन कमिशन के दी गई जानकारी के मुताबिक, 16 मार्च यानी कल 3 बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव का पूरा विवरण जारी करेगा. 

ADVERTISEMENT

lok sabha elections dates
The Election Commission will announce Lok Sabha 2024 dates on March 16.
google news

Lok Sabha Election: 15 मार्च यानी आज दो नए निर्वाचन आयुक्तों की नयुक्ति के बाद देश में लोकसभा चुनाव की घोषणा की तारीख तय हो गई है. इलेक्शन कमिशन के दी गई जानकारी के मुताबिक, 16 मार्च यानी कल 3 बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव का पूरा विवरण जारी करेगा. वैसे माना ये जा रहा है कि, 10 अप्रैल से 21 मई के बीच देश में मतदान के सभी चरण पूरे कर लिए जाएंगे. साथ ही मतगणना 25 -27 मई तक हो सकती है. आयोग के सूत्रों के मुताबिक छह से सात चरणों में मतदान कराने की योजना है. देश में लोकसभा के चुनाव के साथ चार राज्यों ओडिशा, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभाओं के चुनाव भी होंगे. वैसे संभावना ये भी है कि, वर्तमान में केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में भी विधानसभा के चुनाव कराए जा सकते है.