महाराष्ट्र में अभी सीटों के पेच ही नहीं सुलझा पा रहा BJP-NDA, इन 9 जगहों पर फंसा मामला
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने इस बात को स्वीकार किया कि, प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर अभी भी कुछ मतभेद बने हुए हैं. उन्होंने बताया कि, 'ऐसी तीन या चार सीटें है,
ADVERTISEMENT

Lok Sabha Election Maharashtra: लोकसभा की 48 सीटों वाले महाराष्ट्र में इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प नजर आ रहा है. सभी की नजरें यहां टिकी हुई है. एक तरफ जहां बीजेपी अपने पिछले चुनाव के प्रदर्शन को मेंटेन करने के लिए हर जुगत में लगी हुई है दूसरी तरफ कांग्रेस का INDIA अलायंस प्रदेश के चुनावी माहौल और ओपिनियन पोल में बीजेपी-NDA को कड़ी टक्कर देता नजर आ रहा है. विपक्षी गठबंधन INDIA अपने घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारें के साथ ही अपने उम्मीदवारों का भी ऐलान कर चुका है. वहीं बीजेपी-NDA ने अभी तक सिर्फ 39 उम्मीदवारों का ऐलान किया हुआ है. जानकारी के मुताबिक प्रदेश की बाकी बची 9 सीटों पर NDA के दलों के बीच पेच फंसा हुआ है.